{"_id":"69898e711e772d4bcc05a11b","slug":"bihar-news-boyfriend-death-girlfriend-injured-in-madhepura-road-accident-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-3931802-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: यहां NH-107 पर तीन दोस्त भीषण सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत; दो हुए घायल इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: यहां NH-107 पर तीन दोस्त भीषण सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत; दो हुए घायल इलाज जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के मधेपुरा जिले में NH-107 पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भर्राही थाना क्षेत्र के राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
फोटो- घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ फोटो - क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के मधेपुरा सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-107 पर राजपुर स्थित गैमन इंडिया प्लांट के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सौरव कुमार (25) के रूप में हुई है। वह ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा वार्ड-10 निवासी रामचंद्र यादव के बेटे सौरभ यादव (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सौरव दो भाइयों में बड़ा था। रविवार की सुबह वह घर से अकेले निकला था। बाद में जानकारी मिली कि वह अपने दोस्तों के साथ सिंहेश्वर मंदिर पहुंचा था।
हा और रिशु गंभीर रूप से घायल
हादसे में घायल युवती की पहचान अररिया के भटगामा निवासी मनोज यादव की बेटी नेहा कुमारी (23) और मलौधा निवासी रितेश कुमार उर्फ रिशु यादव (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरव, नेहा और रिशु तीनों शुक्रवार की रात सिंहेश्वर मंदिर में रहे थे। शनिवार सुबह वे सिंहेश्वर से पूर्णिया जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान NH-107 पर राजपुर गैमन इंडिया प्लांट के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेहा और रिशु गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
घटना की सूचना मिलते ही भर्राही थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस अपने कब्जे लेकर जांच कर रही है। घायल छात्रा नेहा कुमारी ने बताया कि वह पूर्णिया स्थित एक लॉज में रखा पढ़ाई करती है। रविवार को वह सौरभ से मिलने मधेपुरा आई थी। रविवार को रात अधिक हो जाने के कारण वह सिंहेश्वर में रुक गई। सोमवार की सुबह सौरभ उसे पहुंचाने के लिए पूर्णिया जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
Trending Videos