{"_id":"695681d114c8e1c1e60bbcd4","slug":"bihar-news-crime-news-minor-daughter-of-rickshaw-puller-saharsa-accused-pappu-malik-arrested-kosi-news-c-1-1-noi1476-3796643-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: दस वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत का मामला आया सामने, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: दस वर्ष की मासूम के साथ हैवानियत का मामला आया सामने, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार
सहरसा में दस वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी।
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सहरसा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर थाना क्षेत्र में एक रिक्शा चालक की 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के मात्र दो घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी
पीड़िता का परिवार सहरसा सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। बच्ची के पिता रिक्शा चलाते हैं। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बीते मंगलवार की दोपहर वह काम करने के लिए अपने मालिक के घर गई थी और बेटी भी उनके साथ थी। उसी दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाला पप्पू मलिक नाम का युवक ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर आग ताप रहा था। उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और फिर उसे अपने कमरे में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
लोक-लज्जा के डर से चुप रहा परिवार
घटना के बाद बच्ची रोती-बिलखती अपनी मां के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। मां का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, आसपास के कुछ लोगों ने लोक-लज्जा का हवाला देकर मामले को थाने न ले जाने और इसे दबाने का दबाव बनाया। इसी वजह से पीड़ित परिवार दो दिन तक थाने नहीं गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: पटना क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने रिकॉर्ड 4.2 लाख पासपोर्ट जारी किए, अब दरभंगा में भी तत्काल सेवा
पुलिस ने दिखाई सख्ती, आरोपी गिरफ्तार
अंततः गुरुवार की दोपहर पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाई और महिला थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की। महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने बताया कि 10 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के 2 घंटे के अंदर ही आरोपी पप्पू मलिक को शहर के पशुपालन कॉलोनी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पीड़ित बच्ची का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया जा रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Trending Videos