सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Cultural Fest in Saharsa Grand celebrations for Makar Sankranti and Vasant

Bihar News: प्रेक्षा गृह में फिर गूंजेंगे सुर-ताल, 16 को मकर संक्रांति और 21 जनवरी को मनेगा वसंत उत्सव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 07 Jan 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा जिले में 16 जनवरी को मकर संक्रांति और 21 जनवरी को वसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। फोटोग्राफी, गायन, नाटक, पतंगबाजी और शिल्प प्रदर्शनी के साथ स्थानीय कलाकारों को मंच मिलेगा।

Bihar News Cultural Fest in Saharsa Grand celebrations for Makar Sankranti and Vasant
जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में जल्द ही कला और संस्कृति के रंग बिखरने वाले हैं। जिला कला-संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के प्रेक्षागृह में दो बड़े सांस्कृतिक महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 16 जनवरी को ‘मकर संक्रांति महोत्सव’ और 21 जनवरी को ‘वसंत पंचमी महोत्सव’ आयोजित होंगे।

Trending Videos

जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और विविधतापूर्ण होगा। पहली बार विभागीय स्तर पर जिले के फोटोग्राफरों के लिए फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रमों में गायन-वादन के अलावा पतंगबाजी, नाटक, पेंटिंग, हस्तकला और मूर्तिकला की प्रदर्शनी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Patna High Court: जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को आयोजित वसंत पंचमी महोत्सव के अवसर पर स्थानीय कलाकार शास्त्रीय नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।

500 कलाकारों को मंच प्रदान किया गया
जिला प्रशासन के अनुसार, कलाकारों के पंजीकरण के मामले में सहरसा जिला पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। प्रशासन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। पिछले वर्ष लगभग 500 कलाकारों को मंच प्रदान किया गया था। साथ ही समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े कलाकारों, विशेषकर दिव्यांग कलाकारों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू
इन महोत्सवों में अपनी कला का प्रदर्शन करने के इच्छुक स्थानीय कलाकारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलाकार कार्यालय अवधि में जिला कला-संस्कृति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed