सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Distant Relative Dupes Man of ₹1.11 Crore Promising High Profits Cyber Police Arrests Accused

Bihar : रिश्तेदार ने कैसे लगा दी 1.11 करोड़ की चपत? बिहार पुलिस के सामने जुर्म कबूला तो खुली कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 06:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : खबर तो यह बिहार की है, लेकिन इस तरह का खेल कोई भी किसी के साथ कर सकता है। इसलिए, पढ़ने लायक है कि कैसे एक रिश्तेदार ने एक शख्स को 1.11 करोड़ की चपत लगा दी?

Bihar News Distant Relative Dupes Man of ₹1.11 Crore Promising High Profits Cyber Police Arrests Accused
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में अपने 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक गंवा दिए। हैरानी की बात यह है कि ठगी करने वाला कोई अनजान नहीं, बल्कि पीड़ित का ही एक दूर का रिश्तेदार निकला। सहरसा साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस महाठगी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


कैसे हुआ ठगी का खुलासा?

साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया की वादी शंभू झा ने 16 फरवरी 2026 को साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि निवेश के नाम पर उनके साथ एक बड़ी धनराशि की धोखाधड़ी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में केस दर्ज किया करते हुए तुरंत जांच शुरू की गई। साइबर पुलिस टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल लेन-देन का बारीकी से विश्लेषण किया। वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो सुई पीड़ित के एक दूर के रिश्तेदार पर जाकर रुकी। पुलिस ने दबिश देकर जब आरोपी को पकड़ा, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सहरसा पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन बैंक खातों में ठगी के पैसे गए थे, उन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें 'फ्रीज' करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी के खाते में भी मंगवाए ठगी के पैसे
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने शंभू झा को अपना रिश्तेदार होने का फायदा उठाकर विश्वास में लिया। उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी, शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झूठा सपना दिखाया। मुनाफे के लालच में आकर पीड़ित पैसे देता गया। आरोपी ने ये पैसे किस्तों में बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक के विभिन्न खातों में मंगवाए। शातिर आरोपी ने ठगी की इस रकम (कुल ₹1,11,35,364/-) को अपने साथ-साथ अपनी पत्नी के बैंक खाते में भी ट्रांसफर करवाया था। वह लगातार लाभ का झांसा देकर और पैसों की मांग करता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed