सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News: Elderly farmer brutally murdered while going to collect grass in the field head severed from body

Bihar News: खेत में घास लाने गए बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या, सिर काटकर धड़ से किया अलग; पुलिस पहुंची

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime: कनरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर सिर की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Bihar News: Elderly farmer brutally murdered while going to collect grass in the field head severed from body
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहरसा जिले के बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खेत में घास लाने गए एक बुजुर्ग किसान की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ग़ायब सिर की तलाश में जुटी है।

Trending Videos

मृतक की पहचान कनरिया थाना क्षेत्र के सुखासनी वार्ड नंबर-9 निवासी 70 वर्षीय नारायण यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारायण यादव रोज की तरह रविवार की सुबह अपने खेत में घास लाने गए थे। जब वे देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान खेत में उनका शव पड़ा मिला, लेकिन सिर गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही कनरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सिर की तलाश में आसपास के खेतों और झाड़ियों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।


पढ़ें: छपरा में अवैध बच्चा खरीद-फरोख्त रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; गुजरात से बरामद हुआ बच्चा

थानाध्यक्ष का बयान
कनरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बुजुर्ग किसान की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर सिर की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर घटनास्थल पर रवाना हो गए। इधर, घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोग इस बर्बर हत्या को लेकर आक्रोशित हैं।

परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि इस जघन्य हत्या के पीछे किसी आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की आशंका हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed