सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news girl died road accident in madhepura today accident news bihar police investigation

Bihar News : कार की टक्कर से इकलौती बेटी की मौत, एनएच पार करने के दौरान हुआ हादसा; परिजन बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhepura News : मधेपुरा में रविवार की शाम ऑल्टो कार की टक्कर से सात साल के बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

bihar news girl died road accident in madhepura today accident news bihar police investigation
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरार के समीप NH-106 पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान विशनपुर अरार वार्ड संख्या पांच निवासी रंजीत कुमार मंडल की पुत्री निशा कुमारी (7) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घटना रविवार शाम करीब छह बजे की है।
Trending Videos


स्थानीय लोगों के अनुसार निशा कुमारी सड़क के पश्चिम दिशा स्थित मकई के खेत से अपने घर लौट रही थी। उसका घर एनएच-106 के पूर्व दिशा में स्थित है। इसी दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी ग्वालपाड़ा से मधेपुरा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक अल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर स्कूल परिसर में दफनाया शव; जमीन खोदने पर खुला राज
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि निशा अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। रंजीत कुमार मंडल को तीन पुत्र और एकमात्र पुत्री थी। बच्ची की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर अरार थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने एनएच-106 पर लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed