सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news gnm student found hanging lodge room in madhepura bihar police investigation boyfriend accused

Bihar News : छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही 24 वर्षीय छात्रा रूबी कुमारी का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब साथ रहने वाली छात्रा ने दरवाजा खोलकर देखा।

bihar news gnm student found hanging lodge room in madhepura bihar police investigation boyfriend accused
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही 24 वर्षीय छात्रा रूबी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र का है। किरण पब्लिक स्कूल के सामने वार्ड नंबर 4 स्थित एक लॉज में रहकर रूबी कुमारी जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही थी। रविवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के झोकायर वार्ड-16 निवासी मकसूदन यादव की पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है।
Trending Videos


सुबह दरवाजा नहीं खुला, तो हुआ खुलासा
घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह बगल के कमरे में रहने वाली खुशबू कुमारी उसे जगाने पहुंची। खुशबू ने बताया कि रूबी देर तक सोती थी और वह अक्सर उसे सुबह में जगाती थी। रविवार सुबह जब उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने दरवाजा धक्का देकर खोला। अंदर का दृश्य देखकर वह दंग रह गई। रूबी का शव फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद खुशबू ने तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। मृतका की मां गायत्री देवी ने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रूबी पिछले पांच वर्षों से मधेपुरा में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसका बस स्टैंड के पास दवा दुकान चलाने वाले अमित नाम के युवक से प्रेम संबंध था।


ये भी पढ़ें: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार

मां के अनुसार, जब उन्हें इस रिश्ते की जानकारी मिली, तो उन्होंने लड़के और उसके परिवार से शादी की बात करने के लिए संपर्क किया था। वे शादी के लिए पैसे की व्यवस्था भी कर रहे थे। गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि अमित कुमार ने ही उनकी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
मृतका की मां ने दावा किया कि घटना के समय रूबी के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे यह मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed