सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news madhepura retired cashier house theft jewellery cash stolen bihar police investigation

Bihar News: रिटायर कैशियर के घर में लाखों की चोरी, दरवाजे की कुंडी तोड़कर ज्वेलरी और नकदी ले गए चोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा में जल संसाधन विभाग के रिटायर कैशियर के घर लाखों की चोरी हुई है। दरवाजे की कुंडी तोड़ कर चोर घर के अंदर प्रवेश किया। फिर चोरों ने 5 लाख की ज्वेलरी और 73 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

bihar news madhepura retired cashier house theft jewellery cash stolen bihar police investigation
चोरी के बाद परेशान घर के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र के आनंद विहार मुहल्ले में जल संसाधन विभाग के रिटायर कैशियर ब्रह्मदेव यादव के घर में चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी चोरी कर ली। इस संबंध में कैशियर की पुत्रवधू पीड़िता शारदा ने सदर थाना में आवेदन देकर सामान बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार वह 2 जनवरी को रात करीब आठ बजे अपने घर के सभी दरवाजों में ताला लगाकर अपने पुत्र निकुंज वैभव को स्कूल छोड़ने के लिए सिलीगुड़ी गई थी।

Trending Videos


इसके बाद दो दिन बाद जब वह घर लौटीं, तो आंगन के रास्ते लगे गेट की कुंडी टूटी हुई मिली और गेट सटा हुआ था। जब वह घर के अंदर गई तो देखा कि सभी कमरों का सामान नीचे बिखरा पड़ा है। चोरों ने घर में रखे गोदरेज, बक्सा, ट्रंक और ट्रॉली के ताले तोड़कर सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया था। गोदरेज से सोने की एक चेन, एक मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमका, एक सोने का मांग टीका, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी चांदी की पायल, शादी में मिली चांदी की थाली व एक चांदी का गिलास सहित लगभग 73 हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बाद घर में बिखरा सामान

यह भी पढ़ें- Bihar News: कक्षा में डकार लेने पर शिक्षक ने 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अपने पड़ोसियों और किरायेदार को बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वीडियो और फोटोग्राफी की। पुलिस ने पीड़िता को थाना में आवेदन देने की सलाह दी। पीड़िता का कहना है कि अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

उन्होंने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि चोरी में शामिल चोरों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है। बरता बुक की 30 नवंबर की रात मधेपुरा शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में चोरों ने एक रिटायर अधिकारी के घर में 20 लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन अब तक घटना का खुलासा नहीं हो पाया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed