Bihar: देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लड़कियों को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में छापेमारी की। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी, जहां से 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
विस्तार
बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने जिस्मफरोशी के अवैध धंधे पर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रेड लाइट एरिया और रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से 15 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए रेस्क्यू किया।
एसपी को मिली थी गुप्त सूचना
रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप
नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्क्यू की गई सभी लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य इस अवैध धंधे से जुड़े पूरे नेटवर्क और इसके मुख्य सरगनाओं तक पहुंचना है। काउंसलिंग के बाद सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस सफल अभियान में हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांस तिवारी और हेल्प चाइल्ड की अधिकारी टूसी कुमारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में शामिल लोगों में डर का माहौल है और आने वाले दिनों में इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।