{"_id":"6959042319d4c6875f0868d0","slug":"bihar-news-notorious-criminal-with-rs25k-bounty-arrested-in-saharsa-drug-funded-assets-to-be-seized-kosi-news-c-1-1-noi1476-3802242-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news: 25 हजार का इनामी अभिषेक गिरफ्तार, बगीचे में छिपा था कुख्यात; अब ड्रग्स से बनाई संपत्ति होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news: 25 हजार का इनामी अभिषेक गिरफ्तार, बगीचे में छिपा था कुख्यात; अब ड्रग्स से बनाई संपत्ति होगी जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: सहरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह सदर थाना क्षेत्र के भेलवा स्थित एक बगीचे में छिपा हुआ था। पुलिस अब उसकी अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है।
गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सहरसा पुलिस ने जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक कुख्यात बदमाश को दबोचा है। गिरफ्तार अपराधी अभिषेक कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शनिवार को एसपी हिमांशु ने प्रेस वार्ता कर इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। अभिषेक आर्म्स एक्ट, मद्यनिषेध और मारपीट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे सदर थाना क्षेत्र के भेलवा वार्ड नंबर-07 स्थित एक बगीचे की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
Trending Videos
ड्रग्स तस्करी से बनाई अकूत संपत्ति, अब होगी कुर्क
एसपी हिमांशु ने बताया कि अभिषेक कुमार न केवल हिंसक वारदातों में शामिल था, बल्कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी का भी बड़ा खिलाड़ी है। उसने अपराध और नशे के कारोबार से अकूत अवैध संपत्ति अर्जित की है। पुलिस ने अब भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत उसकी संपत्ति् को जब्त करने का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही उसकी काली कमाई पर प्रशासन का बुल्डोजर चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढे़ं: फर्जी शादी गिरोह का खुलासा, ठगी करने वाली तीन महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार
पुलिस को देखते ही भागने की फिराक में था
एसपी ने बताया कि डीआईयू और सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश अभिषेक भेलवा के बगीचे में मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी और उसे भागने का मौका दिए बिना दबोच लिया। अभिषेक कुमार पिता- संतोष शर्मा उर्फ मनोज शर्मा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिछले 7 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।
उस पर सदर और बिहरा थाने में कुल 6 मामले दर्ज हैं। वहीं क्ष बिहरा थाने में आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला और शराब तस्करी के कई मामले हैं। हाल ही में आर्म्स एक्ट के मामलों में वह फरार चल रहा था। इस कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, जिला सूचना इकाई के पीएसआई आलमगीर अंसारी, आकाश आनंद और सदर थाने का सशस्त्र बल शामिल रहा।