सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news shopkeeper shot for refusing cigarette gutkha madhepura bihar police investigation crime news

Bihar News: सिगरेट नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को मार दी गोली, पीड़ित गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

मधेपुरा में टीपी कॉलेज के पास सिगरेट और गुटखा देने से इनकार करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को मुंह में गोली मार दी। घायल का सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

bihar news shopkeeper shot for refusing cigarette gutkha madhepura bihar police investigation crime news
अस्पताल में भर्ती घायल
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा। शहर के टीपी कॉलेज के समीप मंगलवार देर रात सिगरेट और गुटखा देने से इनकार करने पर बदमाशों ने एक दुकानदार को मुंह में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार का इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, पुरानी बाजार वार्ड संख्या चार निवासी पिंटू केसरी टीपी कॉलेज के पास किराना दुकान चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 12 बजे वे दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो पल्सर बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और सिगरेट व गुटखे की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा देर रात होने और सामान उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर बदमाश उग्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था
प्रत्यक्षदर्शी और दुकान के स्टाफ शहनवाज ने बताया कि वे दुकान के पीछे के गेट में ताला लगाकर बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक सामान मांगने लगे। मना करने पर एक युवक ने बंदूक तान दी और उससे मोबाइल, पर्स और नकदी छीन ली। इसके बाद पिंटू केसरी के साथ छीना-झपटी की और उन्हें गोली मार दी। गोली उनके मुंह में लगी और जबड़े में फंस गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए बेलहा घाट की ओर फरार हो गए। बताया गया कि सभी बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था।


ये भी पढ़ें- सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह: सीमा सुरक्षा, लैंड पोर्ट समेत इन मुद्दो पर फोकस

ऑपरेशन कर जबड़े में फंसी गोली निकाल दी गई
घायल पिंटू केसरी को उनके बड़े भाई पप्पू केसरी और स्टाफ शहनवाज ने तत्काल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें सहरसा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां ऑपरेशन कर जबड़े में फंसी गोली निकाल दी गई।

एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि घायल दुकानदार के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed