सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : single candidate withdrawn nomination 48 candidates will contest in Supaul Bihar election 2025

Bihar Election : सुपौल की पांच सीटों पर नामांकन वापसी के बाद अब 48 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, समझें समीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 09:47 AM IST
विज्ञापन
सार

सुपौल जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

Bihar News : single candidate withdrawn nomination 48 candidates will contest in Supaul Bihar election 2025
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते डीएम, साथ में एसपी व अन्य।
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन पिपरा से निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार प्रभात ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। शुक्रवार से उम्मीदवार चुनाव प्रचार शुरू कर सकेंगे।

Trending Videos

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जानकारी दी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि जिले की पांचों सीटों पर कुल 57 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। 21 अक्टूबर को हुई जांच में पिपरा से 8 नामांकन पत्र रद्द किए गए, जिसके बाद 49 प्रत्याशी बचे। अंतिम सूची चुनाव आयोग को भेजी गई, जहां से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार सुबह प्रपत्र-07 का प्रकाशन किया गया। अब निर्मली में 8, पिपरा में 13, सुपौल में 9, त्रिवेणीगंज (आरक्षित) में 5 और छातापुर में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जिले में 15,39,242 मतदाता हैं, जिनमें 8,08,795 पुरुष, 7,30,433 महिला और 14 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

निर्मली में 3,03,880, पिपरा में 3,04,877, सुपौल में 2,93,080, त्रिवेणीगंज (आरक्षित) में 3,04,140 और छातापुर में 3,33,265 मतदाता हैं। सभी पांच सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। मौके पर एसपी शरथ आर.एस., जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

242 दिव्यांग मतदाता घर से डाल सकेंगे वोट

जिलाधिकारी ने बताया कि नेत्रहीन मतदाताओं के लिए ब्रेल लिपि में डमी बैलेट शीट का मुद्रण देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधितार्थ संस्थान से कराया जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिले के कुल 242 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने का विकल्प चुना है। इनके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। निर्मली से 29, पिपरा से 30, सुपौल से 103, त्रिवेणीगंज से 43 और छातापुर से 37 दिव्यांग मतदाता घर से वोट डालेंगे। जिले में कुल 12,269 दिव्यांग मतदाता हैं निर्मली में 1,873, पिपरा में 2,122, सुपौल में 2,539, त्रिवेणीगंज में 2,044 और छातापुर में 3,691।

ये भी पढ़ें-  Bihar Election: बिहार आने से पहले पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला, कहा- 'लठबंधन' को युवाओं की परवाह नहीं

30 अक्टूबर से मतदान कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण

मतदान कर्मियों का दूसरा रैंडमाइजेशन गुरुवार को पूरा कर लिया गया है। इनका प्रशिक्षण 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगा। ईवीएम का दूसरा रैंडमाइजेशन 29 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि विधानसभावार ईवीएम का चयन 1 नवंबर से किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed