सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Sleeping Laborer Shot in Stomach for Resisting Abduction Was Threatened 5 Days Ago

Bihar: सोए हुए मजदूर को उठाया, विरोध करने पर आरोपी ने मारी गोली; पांच दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक मजदूर को जबरन अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी क्लीनिक में ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है।

Bihar News: Sleeping Laborer Shot in Stomach for Resisting Abduction Was Threatened 5 Days Ago
निजी क्लीनिक में इलाजरत जख्मी
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मजदूर को घर से जबरन अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर पेट से गोली निकाली गई है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Trending Videos

घटना का पूरा मामला
यह घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला वार्ड-13 की है। घायल की पहचान अमर पंडित के 35 वर्षीय पुत्र टुनटुन पंडित के रूप में हुई है। टुनटुन ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी आशा कार्यकर्ता है। घायल के पिता अमर पंडित ने बताया कि घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क किनारे उनकी जमीन और एक झोपड़ी है, जहां मवेशी रहते हैं। टुनटुन अक्सर रात में वहीं सोता था। सोमवार की रात करीब 8 बजे वह खाना खाकर झोपड़ी में सोने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे टुनटुन ने फोन कर परिजनों को बताया कि गांव के ही सनोज सादा और मनोज सादा उसे जबरन उठा कर ले जा रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी।

आंतों को चीरते हुए हड्डी में फंसी गोली

परिजन मौके पर पहुंचे तो टुनटुन खून से लथपथ पड़ा था। पहले उसे सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल, फिर सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 3 बजे उसे शहर के सूर्या क्लीनिक में भर्ती कराया गया।
डॉ. विजय शंकर ने बताया कि मंगलवार सुबह ऑपरेशन कर गोली निकाल ली गई है। गोली पेट की आंतों को क्षतिग्रस्त करते हुए हड्डी में फंस गई थी। मरीज की स्थिति अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav : लालू यादव के हर मकान पर विवाद क्यों? तब बिहार के सबसे आलीशान 'हाउस' का मालिक नहीं आया था सामने

पहले से मिल रही थी धमकी
परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उनकी करीब पांच धुर निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसको लेकर कई बार थाना और अंचल कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पिता ने बताया कि 1 जनवरी को मनोज और सनोज ने टुनटुन को जान से मारने की धमकी दी थी और 5 जनवरी की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस कर रही छापेमारी
बनमा ईटहरी थाना की थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed