सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News : supaul bihar police stolen fruits and cash from shop camera cctv viral video

Bihar: 'ड्यूटी पर थे और चोरी में पकड़े गए', सुपौल पुलिस की शर्मनाक हरकत, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 24 Sep 2025 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज बाजार में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर कई महीनों से फल की दुकानों में चोरी करने का आरोप लगा है। व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर देखा कि सुबह 2 से ढाई बजे के बीच पुलिसकर्मी ही चोरी करते हुए दिखाई दिए।

Bihar News : supaul bihar police stolen fruits and cash from shop camera cctv viral video
सीसीटीवी में दुकान की ओर जाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन

विस्तार

राघोपुर थाने के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे खुद दुकानें लूट रहे थे। मामला गणपतगंज बाजार का है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पिछले कुछ महीनों से फल की दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। यह खुलासा तब हुआ जब व्यापारियों ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।

Trending Videos


पीड़ित व्यापारियों मो उसमान, मो फिरोज, जयकृष्ण कुमार यादव ने बताया कि पिछले चार महीनों से रोजाना उनकी दुकानों से 10–15 किलो महंगे फल जैसे सेब, अनार, कीवी सहित अन्य सामान गायब हो रहे थे। पहले जब उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से शिकायत की, तो उन्हें टाल दिया गया और कहा गया कि सुबह के करीब 4 बजे वे ड्यूटी से चले जाते हैं। इसके बाद उन्हें आसपास के महादलित टोला के बच्चों पर शक करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सोमवार की देर रात जब व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, तो उन्हें झटका लगा। फुटेज में देखा गया कि रोजाना सुबह 2 से ढाई बजे के बीच ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। फुटेज वायरल होने के बाद व्यापारियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी फल के साथ ही दुकान पर रखे खुदरा रुपये भी चोरी कर रहे थे। वायरल फुटेज में 21 सितंबर की रात करीब 2 बजे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी कई दुकानों में प्रवेश करते दिखे, जबकि राघोपुर थाना की एक गस्ती गाड़ी उनके पास करीब 10–15 मिनट तक रुकी रही।
 

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में नाव हादसा, नदी में पलटी 14 लोगों से भरी नाव, एक महिला की मौत; चार लापता


गणपतगंज के फल व्यवसायियों का आरोप है कि उन्होंने चोरी की घटनाओं को लेकर कई बार राघोपुर थानाध्यक्ष से शिकायत की, लेकिन उल्टा उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया गया। पीड़ित फल व्यवसायी जयकृष्ण यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने 14 हजार रुपये का फल खरीदा था, लेकिन दुकान कुछ दिनों तक बंद रहने के कारण जब खोली तो सारा फल गायब था। उन्होंने संदेह जताया कि पुलिसकर्मी ही इसका जिम्मेदार हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कमल किशोर यादव और मनोज कुमार यादव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने दो दुकानों से दो-दो सेब उठाए थे और गलती स्वीकार करते हुए कहा कि इसे दबा दिया जाए। इस मामले पर अपर थानाध्यक्ष जैनेंद्र झा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन यदि घटना सही है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी शरथ आरएस ने बताया कि दोषी कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed