सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar news truck bike collision businessman dead son injured madhepura bihar raod accident

Bihar News : हाइवा की टक्कर से व्यापारी की मौत, बेटा गंभीर; मुआवजे को लेकर सड़क जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 29 Dec 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Accident News : मधेपुरा में सोमवार को पिता-पुत्र बाइक से धान बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिजनेसमैन पिता की मौके पर मौत हो गई।

bihar news truck bike collision businessman dead son injured madhepura bihar raod accident
मौतके बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

मधेपुरा में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल पंचायत के गोरपार वार्ड-11 निवासी अरुण साह (50) के रूप में हुई है। वहीं, उनका पुत्र कृष्णा कुमार (15) इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया, जिसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण साह अपने पुत्र के साथ बाइक से धान बेचने के लिए बिहारीगंज जा रहे थे।

Trending Videos


गलत दिशा में आकर हाइवा ने मारी टक्कर
इसी दौरान बिहारीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक हाइवा ट्रक ने गलत दिशा में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल कृष्णा कुमार को आनन-फानन में उदाकिशुनगंज रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद हाइवा चालक फरार
हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इससे नाराज परिजनों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और फरार चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है कि घायल कृष्णा कुमार मृतक का इकलौता बेटा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर थानाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अमित कुमार, अविनाश कुमार तथा कृष्ण कुमार सिंह पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पुलिस फरार हाइवा चालक की तलाश में जुटी है। घटना के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed