सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Teacher brutally beats Class 3 student in Saharsa news

Bihar: 'इतना मारा की आंखें सूज आई...गाल लाल हो गए', बिलखते हुए बच्चे ने लगाया टीचर पर आरोप; सदर अस्पताल रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 11 Oct 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: पीड़ित छात्र बादल ने बताया कि हम तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। आलोक सर और पप्पू सर दोनों ने मिलकर मुझे मारा। मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि हम स्कूल में पढ़ने के बजाय खेल रहे थे।

Bihar: Teacher brutally beats Class 3 student in Saharsa news
मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले से शनिवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र स्थित कचरा मध्य विद्यालय में एक तीसरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को आनन-फानन में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Trending Videos

जख्मी छात्र सौरबाजार थाना क्षेत्र के कचरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। छात्र की मां पूजा देवी ने बताया कि उनका बेटा पढ़ने के लिए स्कूल गया था। स्कूल में खेलने के दौरान शिक्षक आलोक सिंह और पप्पू साह ने मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी, जिससे उसे सिर, गाल और आंख में चोटें आईं और सूजन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; वैशाली मंडल कारा में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, बेडशीट से लगाया फंदा

उन्होंने बताया कि घटना के बाद शिक्षकों ने डिटॉल लगाकर बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। दोपहर लगभग 12 बजे स्कूल के अन्य छात्रों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन बच्चे को नजदीकी पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, पीड़ित छात्र बादल ने बताया कि हम तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। आलोक सर और पप्पू सर दोनों ने मिलकर मुझे मारा। मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि हम स्कूल में पढ़ने के बजाय खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed