Bihar: डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की हुई मौत, एक साल की मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Bihar: सहरसा-सुपौल मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, खासकर उसकी पत्नी और एक साल की बेटी का सहारा छिन गया।
विस्तार
सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर दुर्गापुर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। बाजार से घर लौटते वक्त युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल युवक ने शुक्रवार को सहरसा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाजार से लौटते वक्त हुआ हादसा
एक साल की है दूधमुंही बेटी
ये भी पढ़ें: पेमेंट के बाद भी नहीं मिली गैस, एजेंसियों की मनमानी से लोग बेहाल, DM के होम डिलीवरी का दावा फेल
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
युवक की मौत के बाद सहरसा सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सहरसा सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की जान गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।