सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Supaul News: 3 friends committed heinous act with minor, victim wandered for hours for medical examination

Crime: तीन दोस्तों ने नाबालिग संग किया गंदा काम, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में चार घंटे तक भटकता रहा पीड़ित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 09 Jan 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Supaul News: सुपौल के वीरपुर में तीन आरोपियों ने 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित की मेडिकल जांच के लिए पुलिस चार घंटे अस्पताल भटकी। सिविल सर्जन की सख्ती पर जांच हुई। तीनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Supaul News: 3 friends committed heinous act with minor, victim wandered for hours for medical examination
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराने में सदर अस्पताल में चार घंटे तक परेशानी हुई, जिसके बाद सिविल सर्जन की सख्ती पर जांच संभव हो सकी।

Trending Videos

 
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम पीड़ित बालक अपने कुछ साथियों के साथ खेलने गया था। इसी दौरान पड़ोस के नॉलेज नामक युवक सहित दो अन्य नाबालिग साथियों ने उसे जबरन अप्राकृतिक यौनाचार का शिकार बनाया। डरा-सहमा बालक रात को घर लौटकर सो गया। सुबह जब परिजनों ने रक्तस्राव देखा तो पूछताछ की। जानकारी मिलने पर उन्होंने वीरपुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गुरुवार की शाम वीरपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 09/26 दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। करीब सात बजकर 30 मिनट पर अस्पताल पहुंचने के बाद रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं में आधा घंटा लग गया। आठ बजे आपातकालीन वार्ड के डॉक्टर कक्ष में पहुंचने पर डॉ. पवन कुमार ने जांच से इनकार कर दिया। पुलिस ने उपाधीक्षक और सिविल सर्जन से संपर्क किया, लेकिन डॉक्टर मेडिकल बोर्ड गठन के बाद ही जांच करने पर अड़े रहे। जांच अधिकारी ने प्रारंभिक जांच की अपील की, क्योंकि देरी से केस प्रभावित हो सकता था, पर डॉक्टर नहीं माने।
 
रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ठाकुर की सख्ती के बाद जांच शुरू हुई। जांच पूरी होने तक पीड़ित को ठंड में चार घंटे तक अस्पताल परिसर में भटकना पड़ा। आरोपों पर डॉ. पवन कुमार से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे।

यह भी पढ़ें- Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
 
वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर दो नाबालिगों सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। केस की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपी घर से फरार हैं।
 
सिविल सर्जन डॉ. ललन कुमार ठाकुर ने बताया कि डॉ. पवन कुमार ने कुछ दिन पहले ही सदर अस्पताल में योगदान किया है। उन्हें प्रक्रिया की पूरी जानकारी नहीं थी, जिसके कारण जांच में देरी हुई। जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए। आगे ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed