सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Hythetized wire came in contact with the pickup, fireball bunny car; 4 home ashes, 3 people scorched

Bihar Fire News: सहरसा में बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट, पिकअप वैन और चार झोपड़ियां जलकर राख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सहरसा के लख्मी गांव में पिकअप वैन हाईटेंशन बिजली तार से टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के बाद पिकअप और चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। 

Hythetized wire came in contact with the pickup, fireball bunny car; 4 home ashes, 3 people scorched
अस्पताल में भर्ती जख्मी
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत तेलहर पंचायत के लख्मी गांव (वार्ड नंबर 01) में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण एक पिकअप वैन और पास की चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी कि पल भर में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बैक करते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, लख्मी गांव निवासी श्याम यादव के घर पर धान बेचने के लिए एक पिकअप वैन मंगवाई गई थी। श्याम यादव के बेटे ने बताया कि दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर उसमें धान की बोरियां लादी जा रही थीं। इसी दौरान पिकअप को बैक करते समय वह हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार के संपर्क में आते ही गाड़ी में करंट दौड़ा और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लोको पायलटों का हंगामा, तीन मांगों को लेकर दो घंटे प्रदर्शन

आग का गोला बनी गाड़ी, तीन लोग झुलसे

आग ने तुरंत भयानक रूप ले लिया और पास की चार झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में 55 वर्षीय श्याम यादव, 18 वर्षीय अनिकेत और 25 वर्षीय पिकअप चालक राजेश कुमार झुलस गए। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दस्ता और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।

एक की हालत गंभीर
हादसे में श्याम यादव गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उनके शरीर और दोनों हाथों में गहरे जख्म हैं। उन्हें सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पिकअप चालक राजेश कुमार और अनिकेत को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी का बयान
अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग को बुझा दिया गया। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed