सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JEE Advanced 2026 Pritam and Prince Bring Laurels to Saharsa Aim to Become IAS Officer and AI Engineer

JEE Advanced 2026: सहरसा के दो बेटों का कमाल, किसान और व्यवसायी परिवार के छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रीतम ने बताया कि उन्होंने कोसी हाई स्कूल, कबीरा घाप से मैट्रिक 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद डीसी कॉलेज, सिमरी बख्तियारपुर से इंटरमीडिएट में 80.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।

JEE Advanced 2026 Pritam and Prince Bring Laurels to Saharsa Aim to Become IAS Officer and AI Engineer
प्रितम व प्रसिंस अपने परिजनों के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित होते ही बिहार के सहरसा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के दो होनहार छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। सिमरी बख्तियारपुर के महखड़ निवासी किसान पुत्र प्रीतम कुमार और सहरसा नगर के प्रिंस कुमार परसुरामपुरिया ने उत्कृष्ट रैंक हासिल की है।

सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड की महखड़ पंचायत वार्ड संख्या-8 निवासी प्रीतम कुमार ने जेईई एडवांस्ड में 116 अंक प्राप्त कर ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 3962वीं रैंक हासिल की है। प्रीतम एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता धर्मवीर यादव किसान हैं, जबकि माता टिंकू देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने शिक्षा को प्राथमिकता दी और प्रीतम ने अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की। प्रीतम के बड़े भाई सोनू कुमार ने भी वर्ष 2025 में आईआईटी परीक्षा पास की थी और वर्तमान में आईआईटी पटना में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। अब छोटे भाई प्रीतम ने भी उसी राह पर चलते हुए परिवार का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीतम ने बताया कि उन्होंने कोसी हाई स्कूल, कबीरा घाप से मैट्रिक 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। इसके बाद डीसी कॉलेज, सिमरी बख्तियारपुर से इंटरमीडिएट में 80.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने ‘पीडब्ल्यू’ से ऑफलाइन माध्यम से जेईई की तैयारी की। प्रीतम का सपना भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। उनकी सफलता पर महखड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फिरोज आलम, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव सहित कई ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  विधान परिषद् चुनाव में दोनों तरफ रार, राजद में परिवार के अंदर बवाल, NDA में दलों के अंदर सवाल-दर-सवाल

वहीं, सहरसा नगर के छात्र प्रिंस कुमार परसुरामपुरिया ने भी जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रिंस ने 104 अंक प्राप्त कर सामान्य श्रेणी में 21301वीं और ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 5846वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले उन्होंने जेईई मेंस 2026 में 99.99 परसेंटाइल प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।

19 वर्षीय प्रिंस स्थानीय व्यवसायी राजेश परसुरामपुरिया के पुत्र हैं, जो कपड़े का व्यवसाय करते हैं। उनकी माता वीणा देवी बेटे की सफलता से बेहद खुश हैं। दो भाइयों में सबसे छोटे प्रिंस के बड़े भाई ने भी पिछले वर्ष नीट परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।

सहरसा के एक निजी विद्यालय से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रिंस का सपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर बनाकर देश और समाज के लिए योगदान देने का है। प्रिंस की उपलब्धि पर मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। मंच के सदस्यों ने कहा कि प्रिंस अपनी प्रतिभा से आने वाले समय में सहरसा का नाम राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed