Bihar: पांच दिन से लापता है 18 साल की निभा! मोबाइल घर में छोड़ अचानक हुई गायब, रो-रोकर बेटी को खोज रहे परिजन
Bihar: मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर गांव की 18 वर्षीय निभा कुमारी पिछले पांच दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई और अपना मोबाइल फोन भी घर में छोड़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के चकमुरमुर दामोदरपुर गांव निवासी नरेश राम की 18 वर्षीय पुत्री निभा कुमारी पांच दिनों से लापता है। वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गई। इस दौरान परिजनों ने उसकी खोजबीन अपने सभी सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। थक-हारकर परिजनों ने अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी को लेकर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। इसके बाद से वे अपनी बेटी को खोजने की गुहार लगा रहे हैं। मामले में परिजनों ने लोगों से मदद करने की भी अपील की है। इसके अलावा वे जगह-जगह घूमकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि उनकी बच्ची उन्हें मिल जाए।
इलाज चल रहा था, अचानक घर से निकल गई निभा
मामले में गायब किशोरी निभा के पिता नरेश राम ने बताया कि उनकी बेटी काफी समय से बीमार है और उसका पिछले छह माह से इलाज चल रहा है। 28 मई को जब वह काम से घर लौटे, तो इसी दौरान निभा अचानक घर से बाहर निकल गई। इस दौरान वह अपना मोबाइल फोन भी घर में ही छोड़ गई थी। बताया जा रहा है कि वह सफेद कमीज और नीले रंग की पैंट पहने हुई थी।
मोबाइल भी छोड़ गई, नहीं मिला कोई सुराग
परिजनों का कहना है कि काफी खोजबीन के बावजूद अब तक निभा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उसकी कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या पुलिस को सूचित करें। परिजनों के अनुसार निभा की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं थी, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: पत्नी को खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, कुछ ही घंटों में हुई रहस्यमयी मौत; मां बोली- जहर देकर मार डाला
मां बेसुध, पिता की लोगों और पुलिस से भावुक अपील
इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन अब तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। बेटी के अचानक गायब होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेसुध पड़ी हुई है। वहीं पिता भावुक होकर लोगों और पुलिस प्रशासन से बेटी को ढूंढ़ लाने की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बच्ची को सुरक्षित घर वापस लाने में हर संभव मदद की जाए।