सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Railway Employee Shot by Neighbor After Being Called Out of Home in Munger

Bihar: फोन कर बुलाया, फिर सीने में उतार दी गोली! मुंगेर में पड़ोसी ने रेलकर्मी पर बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Munger: मुंगेर के जमालपुर स्थित रामपुर रेलवे कॉलोनी में एक रेलकर्मी राहुल झा को कथित तौर पर उनके पड़ोसी सनी यादव उर्फ पुकारू ने फोन कर अपने क्वार्टर पर बुलाया और गोली मार दी। 

Railway Employee Shot by Neighbor After Being Called Out of Home in Munger
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर रेलवे कॉलोनी में सोमवार देर रात एक रेलकर्मी को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी राहुल झा को पहले मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।



बातचीत के बहाने बुलाया 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल झा रेलवे में ग्रेड-1 टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं और रामपुर रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। घायल राहुल ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी सनी यादव उर्फ पुकारू ने उन्हें फोन कर बातचीत के बहाने अपने क्वार्टर पर बुलाया। जब वह वहां पहुंचे तो पहले से कुछ लोग मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी ने अपने एक साथी से पिस्तौल मंगवाई और उन पर फायरिंग कर दी। गोली राहुल के शरीर में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद दोस्त को किया फोन
घायल राहुल ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने किसी तरह अपने दोस्त को फोन कर सूचना दी। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Trending Videos


खून से लथपथ हालत में मिले पति
वहीं, राहुल की पत्नी विभा कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो उनके पति खून से लथपथ पड़े हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी घटना को अंजाम देकर अपने साथियों के साथ भाग निकला।

ये भी पढ़ें: समय बीता, आरोपी बूढ़ा हुआ, लेकिन कानून नहीं भूला 34 साल पुराना गुनाह, आज होगा सजा का एलान

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दोनों पक्षों के घरों पर ताला लगा मिला है। परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed