Bihar: छातापुर में खड़ी बस बनी आग का गोला, दमकल की देरी से भड़की भीड़ ने मचा दिया तांडव!
Bihar: सुपौल के छातापुर बस पड़ाव में देव ट्रैवल्स की एक यात्री बस में बुधवार शाम अचानक आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जल गई। दमकल के देर से पहुंचने पर आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया, पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक एसआई घायल हो गए।
विस्तार
सुपौल जिले के छातापुर से पटना के बीच चलने वाली देव ट्रैवल्स नामक यात्री बस बुधवार की शाम अचानक धू-धू कर जल गई। यह घटना छातापुर बस पड़ाव में हुई, जहां बस पार्किंग में खड़ी थी। बस के खुलने में करीब ढाई घंटे का समय बाकी था और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी। गनीमत रही कि उस समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
दमकल में देरी से भड़का लोगों का गुस्सा
थाने पर हंगामा, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त
बस से उठता धुआं बना आग का कारण
जानकारी के मुताबिक, उक्त बस संख्या बीआर 31पी/8321 बुधवार सुबह पटना से यात्रियों को लेकर छातापुर पहुंची थी और रोज की तरह बस पड़ाव में खड़ी की गई थी। दिन में चालक और सहचालक आराम कर रहे थे और शाम को पटना के लिए रवाना होने की तैयारी में थे। इसी दौरान शाम करीब 5:50 बजे आसपास के दुकानदारों ने बस के अंदर से धुआं उठते देखा। शोर मचाने के बाद जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आग तेज हो चुकी थी और बस पूरी तरह लपटों में घिर गई।
आग बुझाने में लोगों ने किया प्रयास, इलाके में दहशत
आग इतनी भीषण थी कि लोग पास जाकर उसे बुझाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। बाद में आग की तीव्रता कम होने पर आसपास के लोगों ने मिट्टी, रेत और पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। बस पड़ाव घनी आबादी के बीच होने के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सभी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे।
प्रशासन अलर्ट, जांच जारी
इस संबंध में छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि उपद्रवियों द्वारा एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया है और एक एसआई घायल हुए हैं। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: सरकारी काम में लापरवाही पड़ी भारी, DM की एक रिपोर्ट और तुरंत सस्पेंड हो गए सीओ
घटना के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस और डीआईजी डॉ. कुमार आशीष मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हंगामा शांत करा लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
