सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saharsa Road Accidents Speeding Bikes Claim Lives of Two Women in Separate Hit-and-Run Incidents

Bihar: सहरसा में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: सहरसा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने दो महिलाओं की जान ले ली। बनमा ईटहरी में रेखा देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सलखुआ में घायल बुजुर्ग महिला अलवेलिया देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Saharsa Road Accidents Speeding Bikes Claim Lives of Two Women in Separate Hit-and-Run Incidents
मृतक (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के सहरसा जिले में बेलगाम रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 48 घंटों के भीतर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने दो महिलाओं की जान ले ली। एक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Trending Videos


सड़क किनारे खड़ी महिला को बाइक ने मारी टक्कर
पहली घटना बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे मुरली वार्ड नंबर चार निवासी घनश्याम यादव की 42 वर्षीय पत्नी रेखा देवी अपने मवेशियों के घर से वापस लौट रही थीं। परिजन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घर से महज 25 मीटर की दूरी पर सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन को देखकर रेखा देवी सड़क के किनारे सुरक्षित खड़ी हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
बावजूद इसके, दूसरी तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला जमीन पर गिर गईं और उनके सिर व नाक से काफी खून बहने लगा। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतका के पति गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं। रेखा देवी अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गई हैं, जिनमें से एक बेटी अभी अविवाहित है। बनमा ईटहरी थानाध्यक्ष कुंदन साहनी ने बताया कि शनिवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चाबी छोड़ भागा बाइक सवार, बुजुर्ग महिला की गई जान
वहीं, दूसरी घटना सलखुआ थाना क्षेत्र के माठा चौक की है। कोपरिया वार्ड संख्या 7 निवासी योगेंद्र यादव की 70 वर्षीय पत्नी अलवेलिया देवी गुरुवार सुबह अपने ममेरे भाई के साथ पैदल बाजार जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार ठोकर मार दी।

इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सलखुआ पीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग महिला को आगे रेफर किया गया था, लेकिन शुक्रवार शाम इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका ममेरा भाई अभी भी घायल है।

ये भी पढ़ें: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की हत्या; मंगलसूत्र विवाद में ससुराल वालों पर गला दबाने का आरोप

बाइक की चाबी छोड़कर फरार हुआ आरोपी
परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद मची अफरा-तफरी में आरोपी बाइक सवार अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया, लेकिन बाइक की चाबी पीड़ित पक्ष के पास ही छूट गई है। पुलिस इस मामले की भी सघन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed