{"_id":"69526f01b9f0ce8c8d0bfbce","slug":"saharsa-sales-tax-office-peon-caught-red-handed-accepting-rs75000-bribe-kosi-news-c-1-1-noi1476-3785374-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सेल्स टैक्स का चपरासी भी लेता है 75 हजार घूस! अकाउंट अनफ्रीज करने की डील कर रंगे हाथ पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सेल्स टैक्स का चपरासी भी लेता है 75 हजार घूस! अकाउंट अनफ्रीज करने की डील कर रंगे हाथ पकड़ाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Vigilance Action : बिहार के सहरसा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। सेल्स टैक्स विभाग के चपरासी को ऑफिस के अंदर ही घूस लेते हुए दबोचा गया है। मामला बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने और टैक्स सेटलमेंट से जुड़ा है।
निगरानी टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी ऑफिस
विज्ञापन
विस्तार
बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। ताजा मामला सहरसा का है, जहां सोमवार को सेल टैक्स ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी की टीम ने एक चपरासी को 75,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम शंकर कुमार है, जो सहरसा अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार के कार्यालय में चपरासी है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला?
निगरानी डीएसपी पवन कुमार (द्वितीय) ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर के टायर व्यवसायी सिराजुल होदा ने 17 दिसंबर को विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित दुकानदार का आरोप था कि सेल टैक्स विभाग ने 8 मार्च 2025 को उनका 'बैंक ऑफ इंडिया' का करंट अकाउंट फ्रीज कर दिया था। जब व्यवसायी ने ऑफिस जाकर छानबीन की, तो उन पर 12 लाख रुपये का बकाया दिखाया गया। पीड़ित ने सीए के माध्यम से बताया कि उनका टैक्स जमा है। इसके बाद विभाग ने 2 लाख 49 हजार रुपये का ब्याज जोड़कर बकाया भरने को कहा। व्यवसायी का आरोप है कि बाद में इसे 'मानवीय भूल' बताकर सेटल करने के नाम पर घूस मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब ने कहा- 'शंकर को दे दो पैसे'
पीड़ित सिराजुल होदा के मुताबिक, अकाउंट से होल्ड हटाने के नाम पर पहले 1 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। बाद में 75,000 रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रवीण कुमार ने ही कहा था कि, शंकर कुमार (चपरासी) से मिल लो और उसे रुपये दे दो। शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को निगरानी विभाग की 15 सदस्यीय टीम सहरसा स्थित राज्य कर संयुक्त आयुक्त के कार्यालय पहुंची। जैसे ही चपरासी शंकर कुमार ने रिश्वत के 75 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।