सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tracking Missing Hapur Girl UP Police Travels 1200 KM to Bihar's Saharsa Serial Kidnapper Suspected

Bihar News: हापुड़ से लापता युवती की तलाश में यूपी पुलिस सहरसा पहुंची, 4 मार्च से हुई थी गायब; तलाश हुई तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के हापुड़ से 4 मार्च से लापता 23 वर्षीय युवती की तलाश में यूपी पुलिस 1200 किमी दूर बिहार के सहरसा पहुंची। आखिरी लोकेशन यहीं मिली थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच तेज कर दी गई है।

Tracking Missing Hapur Girl UP Police Travels 1200 KM to Bihar's Saharsa Serial Kidnapper Suspected
सदर थाने की दीवार पर पोस्टर चिपकाती यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से लापता 23 वर्षीय युवती की तलाश में यूपी पुलिस करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय कर बिहार के सहरसा पहुंच गई है। शनिवार को यूपी पुलिस की टीम सहरसा सदर थाने पहुंची और इलाके में युवती की गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा कर स्थानीय पुलिस के साथ जांच शुरू की।

Trending Videos

4 मार्च से लापता है गीता
हापुड़ जिले के कपूरपुर चौकी प्रभारी विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि नगला निवासी महेंद्र सिंह की 23 वर्षीय बेटी गीता 4 मार्च से लापता है। परिजनों की शिकायत पर 7 मार्च को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सर्विलांस और अन्य तकनीकी जांच में युवती की आखिरी लोकेशन सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में मिली, जिसके आधार पर पुलिस यहां पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; सीवान के डीएवी कॉलेज में विवाद, शिक्षिका से अभद्रता का मामला; पुलिस के दखल के बाद शांत हुई स्थिति

आरोपी है आदतन अपराधी
यूपी पुलिस के अनुसार, युवती के गायब होने के पीछे जिस युवक का हाथ है, वह शातिर अपराधी है। जांच में सामने आया है कि वह पहले भी कई जगहों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जा चुका है और कई लोगों को आर्थिक रूप से ठग चुका है।

स्थानीय पुलिस कर रही सहयोग
सहरसा सदर थाना प्रभारी शोएब अख्तर ने बताया कि यूपी पुलिस की टीम जांच के सिलसिले में सहरसा आई है और स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर युवती को सकुशल बरामद किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed