सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tragic Drowning in Saharsa Two Minor Girls Lose Lives in Kosi River SDRF Delay Sparks Local Outrage

सहरसा में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

सहरसा के नवहट्टा में कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के दो घंटे बाद भी एसडीआरएफ टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अंततः स्थानीय गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला।

Tragic Drowning in Saharsa Two Minor Girls Lose Lives in Kosi River SDRF Delay Sparks Local Outrage
घटनास्थल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के सहरसा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र में कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, घटना पूर्वी कोसी तटबंध के ई-2 घाट स्थित स्पर संख्या 78:60 के पास हुई। मृत बच्चियों की पहचान नवहट्टा नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 निवासी मोहम्मद नौशाद की 14 वर्षीय पुत्री जास्मिन परवीन और वार्ड संख्या 7 निवासी सदरे की 13 वर्षीय पुत्री गुलबसा परवीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने अथवा गहरे पानी में चले जाने से वे नदी में डूब गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद भी करीब दो घंटे तक एसडीआरएफ टीम के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में हुई देरी को लेकर लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।

विज्ञापन

एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


पढ़ें: सीवान में बेटे-बहू ने मिलकर मां की साड़ी से गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद पूरे नवहट्टा इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखी परिजनों ने बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed