सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Two youths from Supaul died in a road accident in Haryana.

Bihar News: हरियाणा में हुए सड़क हादसे में सुपौल के दो युवकों की मौत, गांव में कोहराम; विस्थापित था परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 20 Oct 2025 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Supaul News: 17 अक्तूबर को मजदूरों को रोहतक जिला के गोहाना गांव ले जाने के लिए ठेकेदार ने पिकअप भेजी। लेकिन रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

Two youths from Supaul died in a road accident in Haryana.
पीड़ित परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुपौल के सदर प्रखंड के दो गांवों में सोमवार को दीपावली का दिन मातम में बदल गया। बीते 17 अक्तूबर को हरियाणा में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शव रविवार की देर शाम उनके गांव पहुंचे, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos


सदर प्रखंड के तेलवा और रामदत्तपट्टी पंचायत के कुल 21 मजदूर धान कटाई के लिए हरियाणा गए थे। यह समूह 15 अक्तूबर को रोहतक, हरियाणा के लिए रवाना हुआ था। 17 अक्तूबर को मजदूरों को रोहतक जिला के गोहाना गांव ले जाने के लिए ठेकेदार ने पिकअप भेजी। लेकिन रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल का इलाज हरियाणा में जारी
हादसे में तेलवा वार्ड 03 निवासी 26 वर्षीय मिथिलेश सादा और रामदत्तपट्टी पंचायत के मिजा मुसहरी वार्ड 13 निवासी 40 वर्षीय पिवत सादा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी मजदूर घायल हैं और उनका इलाज हरियाणा में जारी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : एक विधानसभा से कांग्रेस के दो प्रत्याशी! एक गठबंधन के दो दलों के बाद अब कहां हो गया ऐसा?

कोसी के कटाव में विस्थापित परिवार की दिक्कतें बढ़ीं
मृतक मिथिलेश सादा का परिवार पहले ही कोसी नदी के कटाव के कारण विस्थापित हो चुका था। उनका घर तेलवा पंचायत में नदी में बह गया था। इसके बाद परिवार कोसी पूर्वी तटबंध के किनारे रह रहा था। मिथिलेश के परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। परिजनों ने सरकार और प्रशासन से मदद की मांग की है। दीपावली के इस मौके पर परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजन हादसे की त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed