सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lakhisarai Crime: 60-year-old woman seriously injured in firing over auto-rickshaw dispute; accused arrested

Bihar Crime: ऑटो सटने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में 60 साल की महिला गंभीर घायल; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा बाजार में ऑटो सटने से शुरू हुआ विवाद गांव तक पहुंचकर हिंसक हो गया। इसे लेकर हुई गोलीबारी में 60 वर्षीय बंदना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lakhisarai Crime: 60-year-old woman seriously injured in firing over auto-rickshaw dispute; accused arrested
अस्पताल में इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा बाजार में ऑटो सटने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दो ऑटो चालकों के बीच पहले बाजार में कहासुनी, गाली-गलौज और मारपीट हुई, जो बाद में गांव तक पहुंच गई और स्थिति और गंभीर हो गई।

Trending Videos

 
दोपहर में शुरू हुआ तनाव, शाम को बढ़ी हिंसा
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सूर्यगढ़ा बाजार में ऑटो चालक सुगन यादव और मनु यादव के बीच ऑटो सटने को लेकर विवाद हुआ था। बाजार में मारपीट के बाद दोनों अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन शाम होते-होते तनाव फिर से उभर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हथियार के साथ घर पहुंचने का आरोप
आरोप है कि शाम करीब 5 बजे सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा गांव में मनु यादव नशे की हालत में हथियार लेकर सुगन यादव के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान लोहे के सरिया से हमला किया गया, जिसमें सुगन यादव का हाथ जख्मी हो गया।
 
गोलीबारी में महिला घायल
घटना के दौरान हुई फायरिंग में गोली सुगन यादव की बड़ी मां, दिवंगत भुटो यादव की पत्नी 60 वर्षीय बंदना देवी के दाहिने जांघ में लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय रेफर कर दिया।
 
नशे की हालत में हमला करने का आरोप
घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि मनु यादव ने नशे की हालत में उनके घर पर हमला किया। फायरिंग के दौरान बंदना देवी सामने आ गईं और गोली उन्हें लग गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से मनु यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पढ़ें- Bihar News: इंटर के छात्र ने लॉज में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कमरा सील; जांच में जुटी पुलिस
 
गिरफ्तार आरोपी मनु यादव ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि विवाद दोनों परिवारों के बीच हुआ था और गोली किसने चलाई, इसकी उसे जानकारी नहीं है। उसने यह स्वीकार किया कि वह हावड़ा से शराब लाया था और घर पर पी थी।
 
सफियासराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा बाजार में शुरू हुआ विवाद घर तक पहुंच गया था, जहां मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed