{"_id":"6991ae7e1b2d0d76200deda0","slug":"bihar-minor-girl-assault-case-after-neet-student-incident-munger-news-c-1-1-noi1473-3954114-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : बिहार में नीट छात्रा की हत्या मामले का अब तक खुलासा नहीं हो पाया। सरकार ने मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया, जिसकी फिलहाल जांच चल रही है। इसी बीच एक और नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हो गई।
प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी पटना में नीट छात्रा कांड की पीड़ा अभी समाज के ज़ेहन से उतरी भी नहीं थी कि दरिंदों ने एक और नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी अमानवीय वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि घटना के महज आठ घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को नवादा जिले के पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, यह सनसनीखेज मामला शेखपुरा जिला के महुली थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंचीं। महिलाओं को देखते ही आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को दी गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच एवं उपचार के लिए भेजा गया।
आरोपी की पहचान सन्नी उर्फ इज्मामुलहक के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने महज आठ वर्ष की नाबालिग छात्रा को अगवा कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ स्तर पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और अंततः उसे नवादा जिला के कौआकोल क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर कड़े शब्दों में कहा कि घटना के बाद आरोपी को बचाने या फरार कराने में मदद करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Trending Videos