{"_id":"69c66f809d55f57563061c56","slug":"bihar-news-asarhua-father-murder-son-family-accused-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4096432-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार के इस गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत, बेटे व परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप; क्या है कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार के इस गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत, बेटे व परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप; क्या है कहानी
Fri, 27 Mar 2026 06:58 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:58 PM IST
सार
जमुई जिले के असरहुआ गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बेटे और परिजनों पर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरकापत्थर थाना क्षेत्र के असरहुआ गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यहां 40 वर्षीय प्रकाश यादव की हत्या का आरोप उसके ही बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों पर लगा है। इधर घटना को लेकर गांव में काफी चर्चाएं हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रकाश यादव शराब के नशे में था और उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि घर का माहौल हिंसक हो उठा। आरोप है कि इसी दौरान बेटे अभिनाश कुमार ने पिता पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसका साथ दिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर प्रकाश यादव की जमकर पिटाई कर दी।
चरकापत्थर थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची
मारपीट इतनी गंभीर थी कि प्रकाश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। बताया जाता है कि शव को बरनार नदी स्थित लिपटवा घाट पर ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया गया, ताकि किसी को इस घटना की जानकारी न मिल सके। हालांकि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद चरकापत्थर थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: चाचा ने की एक ही परिवार के तीन बच्चों की निर्मम हत्या, खुद पर भी किया हमला, मचा कोहराम
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।