सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   class 9 student naina kumari dies after being hit by hyva truck nh 333 blocked in jamui

कोचिंग से घर लौट रही थी 15 साल की छात्रा की तेज रफ्तार हाइवा ने छीनी जिंदगी; ग्रामीणों ने जाम किया NH-333

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में कोचिंग से साइकिल पर घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा की हाइवा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-333 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

class 9 student naina kumari dies after being hit by hyva truck nh 333 blocked in jamui
साइकिल से लौट रही छात्रा को हाइवा ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झाझा थाना क्षेत्र के चरघरा गांव के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। वह कोचिंग से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नैना कुमारी बुधवार दोपहर बाद कोचिंग क्लास समाप्त होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान चरघरा के पास एक हाइवा ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा
छात्रा की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने नैना के शव को चरघरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-333 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण झाझा-सोनो मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े लोग
घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी निशा सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार तथा सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाइवा चालक की शीघ्र गिरफ्तारी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी ने 29 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, जनता को क्या तोहफा मिला?

तीन घंटे बाद खुला हाईवे, जांच शुरू
काफी समझाने-बुझाने और सरकारी सहायता व उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। लगभग तीन घंटे बाद एनएच-333 पर यातायात सामान्य हो सका। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने तथा मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed