सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai gun shot injured bussinesman

Bihar: बिहार में बेखौफ बदमाश, लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक को सीने में मारी गोली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक रवीश कुमार, जो कबाड़ी खरीदने गया था, ने हमलावर का विरोध किया तो उसे सीने में गोली मार दी गई।

Bihar News In Begusarai gun shot injured bussinesman
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शाम ढलते ही बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में भी युवक ने हिम्मत दिखाई और खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में मंगलवार शाम की है, जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान भगतपुर निवासी रामाशीष चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई है।
Trending Videos


लूट की कोशिश, विरोध पर मारी गोली
बताया जा रहा है कि रवीश कुमार राहतपुर गांव में कबाड़ी खरीदने गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने उसकी गाड़ी रोक ली और मोबाइल व पैसे लूटने की कोशिश करने लगा। जब रवीश ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हालत में खुद पहुंचा अस्पताल
गोली लगने के बावजूद रवीश ने हिम्मत नहीं हारी और खुद ही वाहन चलाकर इलाज के लिए बलिया पीएचसी पहुंच गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बलिया पीएचसी पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया। वहीं सूचना मिलते ही घायल के पिता रामाशीष चौधरी और माता प्रेमा देवी अस्पताल पहुंचे। बेटे की हालत देखकर दोनों रोने-बिलखने लगे।

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

पुलिस जांच और छापेमारी जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जिस तरह से लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी गई है, उसने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना उसी थाना क्षेत्र में हुई है, जहां हाल ही में दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बावजूद बदमाशों के बढ़ते मनोबल से लोगों में डर और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed