{"_id":"69e594e76654ddcebc005763","slug":"bihar-news-in-begusarai-jdu-mla-bullock-cart-ride-munger-news-c-1-1-noi1442-4187872-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगूसराय की अनोखी शादी: जेडीयू विधायक ने समस्तीपुर तक क्यों की बैलगाड़ी की सवारी? जानिए पूरी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगूसराय की अनोखी शादी: जेडीयू विधायक ने समस्तीपुर तक क्यों की बैलगाड़ी की सवारी? जानिए पूरी वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: बेगूसराय की एक शादी में जेडीयू विधायक अभिषेक आनंद बैलगाड़ी से समस्तीपुर तक बारात में शामिल हुए। दूल्हा प्रिंस यादव की यह अनोखी बारात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हुई चर्चा में है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विधायक अभिषेक आनंद भी बने बाराती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के बेगूसराय जिले से एक अनोखी और पर्यावरण संदेश देने वाली शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। जहां आमतौर पर शादियों में लग्जरी गाड़ियों, बुलेट या हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता है, वहीं इस शादी में दूल्हा अपनी बारात लेकर बैलगाड़ी पर सवार होकर निकला।
बारात में विधायक अभिषेक आनंद शामिल हुए
यह अनोखी बारात बेगूसराय जिले के छौराही प्रखंड से शुरू होकर समस्तीपुर जिले के हसनपुर तक पहुंची। खास बात यह रही कि इस बारात में चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद भी शामिल हुए और उन्होंने भी बैलगाड़ी पर बैठकर दूल्हे के साथ यात्रा की। 17 अप्रैल को आयोजित इस शादी में दूल्हा प्रिंस यादव, चंद्रकांत यादव के पुत्र हैं। पूरी बारात को पारंपरिक अंदाज में बैलगाड़ी से सजाया गया था, जिससे यह दृश्य और भी आकर्षक बन गया। विधायक के सहयोगी और अंगरक्षक भी इसी पारंपरिक यात्रा का हिस्सा बने।
ये भी पढ़ें- शादी की खुशियां मातम में बदली: नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, चार बच्चों से छिना मां का साया
इस अनोखी पहल ने लोगों का ध्यान खींचा है और इसे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला कदम बताया जा रहा है। विधायक के सहयोगी महेश कुशवाहा ने कहा कि यह पहल लोगों को इको-फ्रेंडली यातायात अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X