सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News In Begusarai property dealer muder case three shooters arrest

Bihar News: जमीन कारोबारी की हत्या की योजना दिल्ली में बनाई गई, तीन शूटरों को हरियाणा बॉर्डर से दबोचा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के बेगूसराय में 9 मार्च को हुई जमीन कारोबारी वरुण चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ले में हुई इस वारदात में शामिल तीन शूटरों को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल हथियार, कारतूस और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए।

Bihar News In Begusarai property dealer muder case three shooters arrest
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में नौ मार्च को हुई जमीन कारोबारी वरुण चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ले में हुई इस वारदात में शामिल तीन शूटरों को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, कारतूस और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।
Trending Videos


हत्या की योजना और पीछे की वजह
पुलिस का दावा है कि इस हत्या की मुख्य वजह जमीन का विवाद था। नागदह क्षेत्र में जमीन का धंधा तेजी से बढ़ रहा था और इसी इलाके में सक्रिय प्रॉपर्टी डीलर वरुण चौधरी छोटे-बड़े ब्रोकरों के लिए बाधक बन रहे थे। कुख्यात अपराधी रणधीर महतो ने इसी जमीन पर अपना एकछत्र राज कायम करने के लिए नई दिल्ली से ही अपने गुर्गों को हत्याकांड के लिए तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटरों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी
घटना के दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर जांच शुरू की। पहले ही दिन वारदात का लाइनर रणवीर झा गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि तीन शूटर बिहार से बाहर फरार हो गए थे। लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने तीनों को दिल्ली-हरियाणा सीमा से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस

पुलिस के मुताबिक, वारदात से एक दिन पहले ही नए खरीदे गए बाइक का इस्तेमाल हत्या में किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ललन महतो के घर से मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए दो पिस्टल, एक कट्टा और सात-सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वारदात में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की गई।

पुलिस की प्रेसवार्ता और खुलासे
सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने सिंघौल थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि रणधीर महतो जमीन के कारोबार में सक्रिय था और नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। इसके लिए उसे बड़ी रकम की जरूरत थी और जमीन पर कब्जा जमाना चाहता था। वरुण चौधरी उसी जमीन सौदे में बाधक बने हुए थे, जिस कारण उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और अन्य सहयोगियों और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले के रैखिक और आपराधिक नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed