Bihar News: तीन बच्चे की मां को प्रेमी संग ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दी तालिबानी सजा
Bihar News: बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके कथित प्रेमी को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने दोनों को खंभे से बांधकर सजा देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की और चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में अपने आशिक के साथ तीन बच्चों की मां को ग्रामीणों ने रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद तालिबानी फरमान के तहत दोनों को घर के पिलर से बांध कर सजा देने की कोशिश की। हालंकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ के थाने ले आई। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने अपने फोन ने वीडियो बना लिया। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
25 मार्च की बताई जा रही है घटना
मामला जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध का मामला है। जिसमें एक महिला और उसके कथित प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद काफी हंगामा हुआ है। हालांकि, यह घटना 25 मार्च की बताई जा रही है, करीब एक हफ्ते बाद अब इस घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
तीन बच्चों की है मां महिला
मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला तीन बच्चों की मां है और उसके पति बाहर मजदूरी करते हैं। इस कारण वह अक्सर घर से दूर रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से महिला का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हो गया था। इस बात की जानकारी उसके परिजनों को भी थी और इसको लेकर घर में कई बार विवाद तक हो चुका था। सास-ससुर ने महिला को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसके स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
उक्त घटना वाले दिन घर में सास-ससुर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान महिला ने रात में अपने प्रेमी को घर बुला लिया था। इस बीच पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। सूचना मिलते ही सास-ससुर घर पहुंचे और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए और मामले ने जमकर तूल पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम
गुस्साए ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी को खंभे से बांधा
गुस्साए ग्रामीणों ने महिला और उसके प्रेमी को घर के बाहर बांध दिया और इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ भी की गई। बाद में पुलिस ने दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया और महिला को उसके ससुराल भेज दिया था। इस घटना से पहले भी परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.