फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bihar News : jhajha sardar patel statue unveiling cm-samrat chaudhary in jamui news

Bihar: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, सम्राट चौधरी बोले- उनके योगदान से देश की एकता हुई मजबूत

Sun, 16 Aug 2026 04:33 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 04:33 PM IST
सार

जमुई के झाझा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की करीब पांच फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और उद्योग के क्षेत्र में विकास योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
Bihar News : jhajha sardar patel statue unveiling cm-samrat chaudhary in jamui news
सरदार वल्लभभाई पटेल का प्रतिमा अनावरण करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

विस्तार

जमुई जिले के झाझा प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड परिसर में रविवार को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की करीब पांच फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पीएचईडी मंत्री संजय सिंह और झाझा विधायक सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत समेत कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

'सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय'
प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करना ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय रहा। उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव मजबूत करने का बड़ा कार्य किया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र की एकता के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि करीब दो हजार वर्ष पहले चाणक्य ने अखंड भारत का सपना देखा था और सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने उसे साकार करने का प्रयास किया। आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी समेत कई नेताओं ने देश के भविष्य का सपना देखा। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में विकास की गति तेज की जा रही है। बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में भी लगातार काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 17 अगस्त को पटना आएगी केंद्रीय टीम, इन जिलों के खनिज ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है

परिवहन व्यवस्था पर सीएम ने कहा कि बिहार में सौ से अधिक स्थानों पर बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध है। इन स्थानों पर आधुनिक और बेहतर बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। स्वास्थ्य व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य मरीजों को जिला और अनुमंडल स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। जिला स्तर पर 36 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। अनावश्यक रूप से रेफर किए जाने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सरदार वल्लभभाई पटेल का प्रतिमा अनावरण करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

सरदार वल्लभभाई पटेल का प्रतिमा अनावरण करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed