सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Unafraid miscreants in Jamui Bihar blew up vegetable shop 500 meters from police station

Bihar News: जमुई में बेखौफ बदमाश, थाने से 500 मीटर दूर सब्जी दुकान को विस्फोट से उड़ाया, दहशत में दुकानदार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र स्थित झप्पू मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने देर रात विस्फोट कर एक सब्जी दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाज आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

Unafraid miscreants in Jamui Bihar blew up vegetable shop 500 meters from police station
सब्जी दुकान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत झप्पू मोड़ के पास बीती रात अज्ञात अपराधियों ने विस्फोट कर एक सब्जी दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। पीड़ित दुकानदार की पहचान बेला गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है।

Trending Videos


रात में बदमाशों ने बनाया निशाना
उन्होंने बताया कि सोमवार रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात करीब 12:45 बजे तेज धमाके की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा कि दुकान में आग लगी हुई थी और सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पिस्टल बरामद, साजिश की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रदीप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गुमटी के पास से एक पिस्टल बरामद की है। दुकानदार के अनुसार, दुकान में पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ की गंध भी पाई गई, जिससे साजिश के तहत विस्फोट कर आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में दुकानदार को एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को झप्पू मोड़ के पास सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर चंद्रदीप थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
पीड़ित दुकानदार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना को लिखित आवेदन देकर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में दुकानों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:  गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जानें क्या है मामला?

थाना से 500 मीटर की दूरी पर वारदात
घटना स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर चंद्रदीप थाना स्थित होने के बावजूद इस तरह की घटना से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चंद्रदीप थाना परिसर में एसपी की क्राइम मीटिंग प्रस्तावित है, जिसमें जिले के सभी थाना अध्यक्ष और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। ऐसे में यह घटना कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed