फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Khagaria news munger news bihar news

Bihar: मेडिकल हॉल की आड़ में नशा और देह व्यापार, 8 गिरफ्तार, 59 बोतल कोडिन कफ सिरप बरामद

Wed, 15 Apr 2026 09:57 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 09:57 AM IST
सार

बिहार के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल हॉल की आड़ में चल रहे नशे के धंधे और अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 59 बोतल प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद किया गया और 5 महिलाओं समेत 8 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Bihar news Khagaria news munger news bihar news
गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी प्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत महेशखूंट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के धंधे और अनैतिक देह व्यापार का एक साथ भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप की खेप बरामद की और मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार को गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि महेशखूंट थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधाम के पूवारी टोला में एक किराये के मकान में हरिओम मेडिकल हॉल की आड़ में अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना मिलते ही गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे छापेमारी की गई।
विज्ञापन


नशे का सामान और देह व्यापार का खुलासा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 59 बोतल प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद किया। इसके साथ ही वहां चल रहे देह व्यापार का भी पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 5 महिलाओं और 3 पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभिमन्यु कुमार, निवासी राजधाम पर आरोप है कि वह बाहर से लड़कियों और महिलाओं को बहला-फुसलाकर इस धंधे में शामिल करता था और किराये के मकान में कमरा उपलब्ध कराता था। इसके अलावा दो अन्य आरोपी किशोर यादव और राजकिशोर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। इनमें 28 इस्तेमाल किए गए कंडोम, 22 पैकेट कंडोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट, गर्भनिरोधक और गर्भपात की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और 32,500 रुपए नकद भी जब्त किए गए। इस मामले में महेशखूंट थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं। नशे के मामले में एनपीडीएस एक्ट के तहत कांड संख्या 63/26 दर्ज किया गया है। वहीं देह व्यापार के मामले में कांड संख्या 62/26 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed