सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news: Masked Armed Robbers Loot Jewellery Shop in Jamui, Family Held Hostage

Bihar News: दुकान का शटर तोड़ हथियार के बल पर लाखों की डकैती, परिवार को बनाया बंधक; अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 15 Dec 2025 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

जमुई में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। मां शकुंतला ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और नगद समेत करीब 60 लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूट लिए। घटना से इलाके में दहशत है।

Bihar news: Masked Armed Robbers Loot Jewellery Shop in Jamui, Family Held Hostage
लूट की वारदात के बाद मौके पर आते-जाते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव सिमरिया बाजार के सामने पाठकचक रोड पर बीती रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लगभग 10 से 12 की संख्या में आए अपराधियों ने मां शकुंतला ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर हथियार के बल पर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। वारदात सोमवार देर रात करीब 12 बजे शुरू हुई और करीब दो घंटे तक अपराधी उत्पात मचाते रहे।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, डकैतों ने पहले दुकान का शटर तोड़ा और अंदर घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी दौरान दुकान से सटे घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को हथियार दिखाकर बंधक बना लिया गया। परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया गया, ताकि कोई शोर न मचा सके। अपराधी लगातार धमकी देते रहे और विरोध करने पर जान से मारने की चेतावनी देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 ग्राम सोना, 50 किलो चांदी के जेवरात, 6 लाख 40 हजार रुपये नकद लूटे

दुकान मालिक मुकेश कुमार साह ने बताया कि अपराधी दुकान और घर से करीब 400 ग्राम सोना, लगभग 50 किलो चांदी के जेवरात और 6 लाख 40 हजार रुपये नकद लूट ले गए। लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। कुल मिलाकर डकैती की राशि 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अपराधी आसानी से फरार हो गए
घटना के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पीड़ित द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज

थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डकैतों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद बाजार क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed