सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Massive Accident on Khagaria NH-31: 3 Killed, One Youth Critically Injured

Bihar Accident: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर; शिक्षिका समेत तीन की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar news: खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बंधु पेट्रोल पंप के पास हुआ है। 

Bihar news Massive Accident on Khagaria NH-31: 3 Killed, One Youth Critically Injured
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बंधु पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक नीतीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  एक मैसेज और फिर शादी के पहले बदलना पड़ गया दूल्हा; बड़े की जगह छोटे भाई के सिर क्यों सजा सेहरा?

विज्ञापन

वहीं मध्य विद्यालय मंडल टोला चकरामी की शिक्षिका कुमारी रूबी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बोलेरो चालक विकास कुमार को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक शिक्षिका कुमारी रूबी खीराडीह, परबत्ता की रहने वाली थीं। उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

घटना में घायल सोनू कुमार का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार और अपर थानाध्यक्ष ऋषु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एनएच-31 पर यातायात बहाल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed