{"_id":"69c4c9fb6bdf3f7bd104cd39","slug":"bihar-news-minor-girls-love-affair-case-returned-police-investigation-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4092475-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेम प्रसंग के चक्कर में घर छोड़कर भागीं थी नाबालिग लड़कियां, शादी के बाद लौट आईं घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेम प्रसंग के चक्कर में घर छोड़कर भागीं थी नाबालिग लड़कियां, शादी के बाद लौट आईं घर
Thu, 26 Mar 2026 12:12 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:12 PM IST
सार
जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं और शादी कर ली। परिजनों की शिकायत और पुलिस की सक्रियता के बाद दोनों अलग-अलग समय पर घर लौट आईं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र में हाल ही में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां दो नाबालिग लड़कियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से फरार हो गईं और शादी कर ली। घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां अलग-अलग जगहों पर पढ़ाई कर रही थीं और इसी दौरान युवकों के संपर्क में आईं। इनमें से एक लड़की की दोस्ती मोबाइल के जरिए लखनऊ के एक युवक से हुई, जबकि दूसरी लड़की का नजदीकी उसके पड़ोसी गांव के युवक के साथ बढ़ा। बातचीत के दौरान दोनों के रिश्ते गहरे हुए और उन्होंने घर छोड़कर शादी करने का फैसला किया।
लड़कियों ने माता पिता के साथ रहने की इच्छा जताई
परिवार की शिकायत और पुलिस की सक्रियता के बाद लड़कियां अलग-अलग समय पर वापस लौटीं। एक लड़की लगभग छह महीने बाद थाने पहुंची, जबकि दूसरी लड़की करीब दस दिन बाद खुद थाने में आई। दोनों ने अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने उन्हें बरामद करने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और न्यायालय में उनके बयान दर्ज कराए। कोर्ट के निर्देश पर दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: अचानक चलती ट्रेन से फिसला युवक का पैर, हाथ की हथेली कटी; हालत गंभीर
इस मामले में एक नाबालिग के प्रेमी को हिरासत में लिया गया, जिसे बाद में पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन