सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police investigation in begusarai property dealer murder case close to anant singh jdu mla

Bihar News: अनंत सिंह के करीबी सूरजभान के पिता की हत्या के पीछे कौन? गुत्थी सुलझानी में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 10 Mar 2026 07:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News:  बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अनंत सिंह के करीबी सूरजभान सिंह और आशीष सोनू के पिता बताए जा रहे हैं। पुलिस जमीन विवाद को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है, लेकिन इस घटना के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है, यह अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

Bihar police investigation in begusarai property dealer murder case close to anant singh jdu mla
अनंत सिंह के साथ सूरजभान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बीच पुरानी दुश्मनी रही है। हालांकि इस मामले में चर्चा जिस सूरजभान सिंह की हो रही है, वह दूसरा व्यक्ति है। अनंत सिंह के करीबी युवक सूरजभान सिंह और उसके बड़े भाई आशीष सोनू के पिता की बेगूसराय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीन कारोबारी की हत्या जिस तरह से की गई और जिस तरह से उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, उसके कारण यह घटना बेगूसराय से लेकर पटना तक चर्चा का विषय बन गई है।

Trending Videos


जमीन को लेकर हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
सोमवार, 9 मार्च को दिन के करीब दो बजे बेगूसराय नगर निगम के वार्ड 13 में प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस पूरे प्रकरण पर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे का कहना है कि जमीन विवाद में हत्या की आशंका है। हालांकि पुलिस इस घटना के मास्टरमाइंड तक पहुंच पाएगी या नहीं, यह बड़ा सवाल बनता जा रहा है। शूटर की गिरफ्तारी हो भी जाती है तो क्या असली गुनहगार सामने आएंगे, इसे लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
जांच में अब तक ये तथ्य आए सामने 
सूत्रों के मुताबिक हाल के दिनों में गांव से लेकर शहर तक करीब बीस बीघा से अधिक जमीन का कारोबार हुआ था। प्राथमिकी में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी से पुलिस जांच की दिशा तय हो पाएगी। बेगूसराय के क्राइम रिकॉर्ड के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में जमीन कारोबार के विवाद में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और शहर में करीब एक दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें कई मामलों में शूटर और लाइनर की गिरफ्तारी के बावजूद असली मास्टरमाइंड का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसे में बिहार के बाहुबली विधायक के करीबी से जुड़े इस मामले ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

रियल एस्टेट से जुड़े लोगों में चिंता
बेगूसराय में इस तरह की वारदात से कहीं प्रॉपर्टी डीलिंग में गैंगवार की आशंका को बल न मिले, इसे लेकर जमीन कारोबारियों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों में भी चिंता देखी जा रही है। जिस क्षेत्र में यह हत्या हुई है, वहां कई ऐसे भूमाफिया सक्रिय बताए जाते हैं, जो जमीन कारोबारियों को अपने साथ जोड़ने या लेन-देन के विवाद में उलझाने की कोशिश करते रहते हैं। क्राइम हिस्ट्री के अनुसार भूमि कारोबारियों की हत्या के मामलों में पार्टनरशिप या हिसाब-किताब के लेन-देन को प्रमुख कारण माना जाता रहा है।

ये भी पढ़ें: समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत आज, निर्मली पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, देंगे 569 करोड़ की सौगत

पुलिस को मंगानी बैकअप पड़ी फोर्स  
सदर अस्पताल में भीड़ को देखते हुए प्रशासन को बैकअप पुलिस फोर्स भी मंगानी पड़ी। घटना स्थल को पुलिस ने फोरेंसिक टीम के लिए घेराबंदी कर सुरक्षित रखा। एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed