फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Brutal NH-80 Accident: Stone-Laden Hyva Crushes Two Bikers to Death Near Suryagarha

Bihar News: मौत बनकर दौड़ी हाइवा! बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

Tue, 14 Apr 2026 09:58 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 09:58 AM IST
सार

लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एनएच-80 पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। गिट्टी लदे तेज रफ्तार हाइवा ने पीछे से टक्कर मारकर दोनों को रौंद दिया।

विज्ञापन
Brutal NH-80 Accident: Stone-Laden Hyva Crushes Two Bikers to Death Near Suryagarha
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

बिहार के लखीसराय जिले में एनएच-80 पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 8 बजे सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रतनुपुर गांव के पास एक चिमनी भट्ठा के समीप एनएच-80 पर यह भयावह हादसा हुआ। गिट्टी से लदे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और हाइवा उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों युवकों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के बाद चालक हाइवा को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


एनएच-80 पर लगाया जाम
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। आक्रोशित लोगों ने एनएच-80 को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को कई बार फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। करीब 40 मिनट की देरी से पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। शवों की हालत इतनी खराब थी कि शुरुआत में मृतकों की पहचान करना मुश्किल हो गया। बाद में एक मृतक के मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क कर पहचान सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान लखीसराय जिले के मझबे गांव निवासी दिलीप शर्मा और जमुई जिले के राधानगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में रिश्तेदार थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बेगूसराय जिले के शाम्हो थाना क्षेत्र के झगराहा गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रतनुपुर गांव के पास यह हादसा हो गया और दोनों की जान चली गई।


पढ़ें- बिहार में दरिंदगी की इंतहा: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव, दुष्कर्म के बाद तेजाब से जलाने की आशंका

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। सूर्यगढ़ा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा वाहन को जब्त कर लिया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed