सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Deputy CM Vijay sinha first performed Rudrabhishek on Mahashivratri then listened problems of people

Bihar News: महाशिवरात्रि पर डिप्टी सीएम ने पहले किया रुद्राभिषेक, फिर सुनीं लोगों की समस्याएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: महाशिवरात्रि के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित ऐतिहासिक अशोकधाम में रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने विधानसभा प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

Bihar Deputy CM Vijay sinha first performed Rudrabhishek on Mahashivratri then listened problems of people
अभिषेक करते डिप्टी सीएम - फोटो : डिप्टी सीएम सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महाशिवरात्रि के मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय स्थित पौराणिक अशोकधाम में विराजमान भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश एवं देश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के पावन मिलन का महापर्व है, जो साधना, संयम, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जागरण का संदेश देता है। उन्होंने लखीसराय-वासियों समेत समस्त बिहार-वासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Trending Videos




जन कल्याण संवाद में सुनीं समस्याएं
पूजा-अर्चना के बाद उपमुख्यमंत्री लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय पहुंचे, जहां आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में उन्होंने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। क्षेत्र और आसपास के जिलों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, पेंशन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं रखी। उपमुख्यमंत्री ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल

पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर शिकायत का समाधान पारदर्शी और तय समयसीमा के भीतर हो। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सरकार का मूल उद्देश्य है और आम लोगों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed