{"_id":"68c64d1a156b3b1a5f0d89b2","slug":"flood-victims-blocked-the-road-in-munger-created-a-ruckus-demanding-relief-money-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का सड़क जाम, सहायता राशि की मांग को लेकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों का सड़क जाम, सहायता राशि की मांग को लेकर किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
मुंगेर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। परहम पंचायत के वार्ड 9, 10, 11, 12 और 13 की बाढ़ पीड़ित महिलाओं ने बच्चों के साथ मिलकर मुंगेर–लखीसराय एनएच-80 परहम के पास सड़क जाम कर दी।

मुंगेर में सड़क पर उतरे बाढ़ पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण मुंगेर जिले के कई क्षेत्र पुनः बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। परहम पंचायत के वार्ड नंबर 9, 10, 11, 12 और 13 के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ मिलकर मुंगेर–लखीसराय एनएच-80 परहम के पास सड़क जाम कर दी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उनके वार्ड पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं और घर-घर में पानी भर गया है। इसके बावजूद अब तक उन्हें बाढ़ सहायता राशि का भुगतान नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने मुखिया, वार्ड सदस्य और जिलाधिकारी से मिलकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं, अन्य वार्डों के कुछ बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि मिल चुकी है।
ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद
महिलाओं ने चेतावनी दी कि जब तक जिलाधिकारी या सीओ मौके पर नहीं आएंगे और समस्या का समाधान नहीं होगा, सड़क जाम हटाया नहीं जाएगा। इस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अडिग हैं।

Trending Videos