सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB: Model examination center becomes example in Bihama School, Inter candidates welcomed with Tilak

BSEB: बिहार का यह आदर्श परीक्षा केंद्र बना मिसाल, भव्य रूप से सजा परिसर; तिलक से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Munger News: तारापुर के उत्क्रमित विद्यालय बिहमा को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में सजाया गया, जहां तिलक से स्वागत, सुदृढ़ सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हो रही है। यह व्यवस्था अन्य केंद्रों के लिए प्रेरणादायक बनी।

BSEB: Model examination center becomes example in Bihama School, Inter candidates welcomed with Tilak
आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को लगाया गया तिलक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुंगेर के तारापुर अनुमंडल अंतर्गत उत्क्रमित विद्यालय बिहमा को इस बार आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां की व्यवस्थाएं अन्य केंद्रों से अलग और प्रेरणादायक नजर आईं, जहां परीक्षा का माहौल अनुशासित और सकारात्मक दिखाई दिया।

Trending Videos

 
पारंपरिक स्वागत से बढ़ा परीक्षार्थियों का मनोबल
परीक्षा में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राओं का प्रवेश से पहले पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अनूठी पहल से परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलकता नजर आया, जिससे परीक्षा का तनाव कम होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को तिलक लगाते
 
दुल्हन-सा सजा परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र को रंग-बिरंगे गुब्बारों, बैनरों और सजावटी सामग्री से दुल्हन की तरह सजाया गया था। यह सजावट न केवल आकर्षक थी, बल्कि पूरे परिसर में सकारात्मक और सुव्यवस्थित वातावरण को भी दर्शा रही थी।
 
सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। तारापुर के एएसपी संकेत कुमार स्वयं परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते दिखे। उनके साथ मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी सीताराम पासवान और तारापुर थाना अध्यक्ष राजकुमार भी केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे।

आदर्श परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को तिलक लगाते
 
पढ़ें- BSEB Exam: इंटर परीक्षा के पहले दिन इस केंद्र पर बदला माहौल, तिलक और चॉकलेट से हुआ परीक्षार्थियों का स्वागत

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही परीक्षा
प्रथम पाली में कुल 214 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली में बायोलॉजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जो शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो रही है। केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और प्रशासनिक उपस्थिति से परीक्षार्थियों व अभिभावकों में भरोसा देखा गया।
 
आदर्श परीक्षा केंद्र की यह पहल न केवल परीक्षार्थियों के मनोबल को बढ़ाने वाली साबित हुई है, बल्कि अन्य परीक्षा केंद्रों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed