सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lakhisarai Municipal Vice Chairman Arrested in Land Fraud Case

Bihar: जमीन फर्जीवाड़ा में लखीसराय नगर परिषद उप सभापति गिरफ्तार, दानपत्र के नाम पर जमीन हड़पने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

लखीसराय नगर परिषद के उप सभापति शिव शंकर राम को जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने बड़हिया से गिरफ्तार किया। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों से दानपत्र बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश की गई। कई अन्य जमीनों की भी जांच जारी है।

Lakhisarai Municipal Vice Chairman Arrested in Land Fraud Case
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लखीसराय नगर परिषद के उप सभापति शिव शंकर राम को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पटना जाने के दौरान बड़हिया थाना क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। इस संबंध में लखीसराय के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टाउन थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि फर्जी कागजात तैयार कर दानपत्र के माध्यम से जमीन हड़पने की साजिश रची गई थी।

Trending Videos

फर्जी दानपत्र से जमीन हड़पने का आरोप
जानकारी के अनुसार, लोधिया निवासी प्रशांत कुमार ने उप सभापति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन को अवैध रूप से अपने नाम कराने की कोशिश की गई। जांच में पाया गया कि जिस जमीन का दानपत्र उप सभापति ने अपनी मां किमला देवी के नाम से बनवाया, वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति की थी। निबंधन कार्यालय, अंचल कार्यालय और एडीएम स्तर पर जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: खेत में फसल कटवाते समय रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाई गोलियां

कई जमीनों से जुड़ा हो सकता है मामला
एसपी ने बताया कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। दो से तीन लोगों की जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपितों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। उप सभापति की गिरफ्तारी के बाद शहर के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed