फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Land Dispute Turns Violent in Munger, Clash Between Two Factions; 10 Injured, Three Arrested

बिहार में खूनी संघर्ष: दो पक्षों की भिड़ंत में 10 लोग घायल, तीन गिरफ्तार; गांव में तनाव का माहौल

Sun, 19 Apr 2026 09:56 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 09:56 PM IST
सार

Munger News: मुंगेर के दशरथी गांव में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 10 लोग घायल हुए। पुलिस ने दस से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Bihar News: Land Dispute Turns Violent in Munger, Clash Between Two Factions; 10 Injured, Three Arrested
हमले में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दशरथी गांव में रविवार को जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी और तनाव का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन

 
कई घायलों की हालत गंभीर
घायलों में कृषनंदन विंद, बाल्मीकि विंद, सावन कुमार, तितरी देवी और रणवीर कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा से सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं मंती देवी, राजा कुमार, रौशन कुमार, हीरालाल विंद और मदन विंद का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस मामले कीजांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, घर के समीप दीवार निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। प्रारंभिक कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ती गई और बाद में हिंसक रूप ले बैठी। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।


पढ़ें- Bihar News: 8वीं की छात्रा लापता, पिता के नाम मिला नोट; परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
 
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में दोनों पक्षों के आरोपों को दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के मदन विंद और कारे विंद तथा दूसरे पक्ष के राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed