{"_id":"6979f4d985f3f29754035453","slug":"leaf-artist-madhurendra-kumar-pays-unique-tribute-in-bihar-on-death-anniversary-munger-news-c-1-1-noi1377-3887859-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र विमान हादसा: अजित पवार के निधन पर बिहार में शोक, लीफ आर्ट से मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र विमान हादसा: अजित पवार के निधन पर बिहार में शोक, लीफ आर्ट से मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Munger News: महाराष्ट्र विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार के निधन से देश में शोक है। मुंगेर के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर उनकी तस्वीर उकेरकर अनोखी श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की।
लीफ आर्ट से अजित पवार को अनोखी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं एनसीपी नेता अजित पवार के विमान हादसे में असामयिक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। यह हादसा पुणे जिले के बारामती में बुधवार को विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मृत्यु हो गई।
Trending Videos
मुंगेर के कलाकार ने जताई संवेदना
इस दुखद समाचार से भावुक होकर बिहार के मुंगेर जिले से ताल्लुक रखने वाले प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपनी कला के जरिए शोक संवेदना प्रकट करते हुए देशभर के लोगों की भावनाओं को स्वर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपल के पत्ते पर उकेरी गई तस्वीर
मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के हरे पत्ते पर अजित पवार की अत्यंत बारीक और सूक्ष्म तस्वीर उकेरी। इस लीफ आर्ट के माध्यम से उन्होंने दिवंगत नेता के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की। कलाकार की यह रचना अपनी बारीकी और भावनात्मक अभिव्यक्ति के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।
पढ़ें- अजित पवार का निधन: सीएम नीतीश समेत तेजस्वी-सम्राट और चिराग ने दी श्रद्धांजलि, शोक संवेदना में किसने क्या कहा?
पांच घंटे की मेहनत से बनी लीफ आर्ट
इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि अजित पवार के निधन से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत कर पीपल के हरे पत्ते पर उनकी तस्वीर उकेरी।
निधन को बताया अपूरणीय क्षति
मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि अजित पवार का असामयिक निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।